top of page

Makar Sankranti: 29 साल के बाद सूर्य और शनि का होगा सामना

Sun and Saturn Conjunction: 14 जनवरी को सूर्य, शनि की राशि मकर में होंगे विराजमान। सूर्य इस स्थिति में लगभग एक माह तक रहेंगे। इस अवधि में सूर्य, शनि के प्रति क्रोध नहीं करते।


शनि के प्रति सूर्य की यह स्थिति रिश्तों में मधुरता को दर्शाता है। वहीं हर साल सूर्यदेव मकर राशि में गोचर/Sun Transit in Capricorn करते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब इस संयोजन का अपने पुत्र शनि से सामना होता है।


इस बार मकर संक्रांति/Makar Sankranti पर 29 साल के बाद सूर्य-शनि का सामना होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।

मेष: मेष राशि के लोगों का ऑफिस में अपने बड़े अधिकारियों से मनमुटाव रह सकता है। करियर को लेकर मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी।


वृषभ: करियर में सफलता तो मिलेगी लेकिन इसके लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसके अलावा पिता या अभिभावक से रिश्ते बिगड़ सकते हैं और मां की सेहत परेशान करेगी।


मिथुन: बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे लेकिन पिता की संपत्ति (Ancestral Property as per birth chart) से लाभ होगा। रिसर्च से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।


कर्क: प्रेम संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसका समाधान आप दोनों मिल कर ढूंढ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


सिंह: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा करियर में ग्रोथ (Career Growth as per birth chart) की संभावना दिख रही है। दिनचर्या में सुधार करना सफलता की राह दिखाएगा। रोजाना व्यायाम से लाभ होगा।


कन्या: शेयर बाजार के दूरी बनाएं, नुकसान हो सकता है। परिवार में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन जल्द स्थिति सामान्य हो जाएंगी।


तुला: वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंग। जमीन से जुड़े कार्यों में सावधान रहना होगा। करियर में अचानक कुछ खास परिवर्तन होगा।


वृश्चिक: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का संयोग है। परिवार में भाई से संबंध बिगड़ सकते हैं। दस्तावेज से संबंधित काम में सतर्कता बरतें। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है।


धनु: अचानक धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर बहुत सावधान रहें। आंख और गले से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में बहसे से बचें।


मकर: नौकरी में परेशानी होगी। निजी जीवन में सावधान रहें। बिना विचार किए बिजनेस में इनवेस्ट करने से बचें। पिता की बातों से कष्ट हो सकता और मन में अशांती बनी रहेगा।


कुंभ: अनिद्रा परेशान करेगी। नौकरी करने वाले विदेश जा सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक शांति के लिए परोपकारी कार्य करें।


मीन: आर्थिक लाभ का जबरदस्त योग है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव रह सकता है। पुराने साथियों से सतर्क रहें। बिजनेस मे आमदनी बढ़ेगी लेकिन अनजान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।


यदि आप अपनि राशि को वार्षिक राशिफल/Horoscope Predictions 2022 पढना चाहते है तो यहा क्लिक करें।


Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2022/01/sun-and-saturn-conjunction.html

bottom of page